मेरठ/रोहटा 13 दिसंबर (चमकता युग) जनपद मेरठ के क़स्बा रोहटा में राशन डीलर चौधरी यशबीर सिंह ने, राज्य सरकार, व उच्च अधिकारियों के दिशानिर्देशनुसार सोमवार को क्षेत्र के प्रत्येक कार्ड धारको एक किलो आयोडाइज्ड नमक, एक किलो साबुत चना व किलो खाद्य तेल (रिफाइण्ड ऑयल) का निःशुल्क वितरण किया गया। राशन वितरण कार्यक्रम सुबह 7 बजे शुरू आरम्भ किया गया।अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने बताया कि माह दिसम्बर, 2021 में 12 दिसंबर 2021 से 20 दिसंबर 2021 के मध्य प्रथम चक्र में निःशुल्क वितरण कराया जाएगा। राशन डीलर यशबीर चौधरी ने बताया कि आयोडाइज्ड नमक, साबुत चना तथा रिफाइण्ड ऑयल के वितरण करने में किसी तरह कोई अन्य विकल्प नही जोड़ा गया है प्रत्येक कार्डधारक इन तीनो वस्तुओं को राशन के साथ ही मुफ्त दिया जा रहा है। राशन वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान चन्द्रपाल सहित अन्य सम्मानित सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया जिसमें पूर्व प्रधान महकसिंह, पूर्व प्रधान आशाराम, चन्द्रपाल राठी, मनोज मास्टर, खेमचन्द लालाज, गोविंद, घनश्याम, बिट्टू, अमित, सचिन राकेश सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहें। वही राशन वितरण के दौरान, सभी कार्ड धारकों ने सरकार द्वारा किये जा रहे इस सहयोग की जमकर प्रशंशा की।
No comments:
Post a Comment