मेरठ 14 दिसंबर (चमकता युग) भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के पटेल मंडल द्वारा आर.जी डिग्री कॉलेज के पास मंगलवार को विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 2022 में योगी की दोबारा सरकार लाने का संकल्प लिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गलत शब्द का इस्तेमाल करने पर बयान की निंदा की गई। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी, मंडल अध्यक्ष बलराज गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब, दक्षिण विधानसभा प्रभारी हाजी लायक अली, रंजीत सिंह सलूजा, मनोज जैन, शहजाद खान, राजीव जैन, अनुराग आदि उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment