CY न्यूज़

Saturday, 11 December 2021

थाना दौराला पुलिस द्वारा नकली शराब सप्लाई करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नकली शराब बनाने वाली अवैध सामग्री बरामद।

मेरठ 11 दिसंबर (चमकता युग) थाना दौराला पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 26 अदद पव्वे देशी अपमिश्रित शराब व 8 खाली पव्वे देशी शराब व करीब 2 किलोग्राम यूरिया बरामद हुआ व अन्य दो फरार अभि.गण के घर से 34 अदद पव्वे देशी अपमिश्रित शराब व 11 अदद पव्वे अंग्रेजी अपमिश्रित शराब व 27 अदद पव्वे खाली देशी शराब बिना ढक्कन व करीब 8 किलोग्राम यूरिया बरामद हुआ है। दिनांक 10/11-12-2021 की रात्री में थाना दौराला पुलिस द्वारा गस्त के दौरान मटौर गेट के पास से अभियुक्त विजय पुत्र बाबू निवासी ग्राम मटौर थाना दौराला जिला मेरठ को मय 26 अदद पव्वे देशी अपमिश्रित शराब व 8 खाली पव्वे देशी शराब व करीब 2 किलोग्राम यूरिया के साथ गिरफ्तार किया गया तथा ग्राम मटौर से फरार अभियुक्त राजेश पुत्र बिशम्बर नि.मटौर के घर के अन्दर से 25 पव्वे अपमिश्रित शराब देशी व खाली पव्वे 12 देशी बिना ढक्कन व 5 किलोग्राम यूरिया खाद एक पांलिथिन में तथा फरार अभियुक्त राकेश पुत्र बिशम्बर के घर से जिसमे 8 अदद पव्वे अंग्रेजी अपमिश्रित शराब रोयल स्टोक मार्का व 3 अदद पव्वे अपमिश्रित अंग्रेजी शराब इम्पिरियल ब्लू मार्का व 8 अदद पव्वे देशी अपमिश्रित शराब से भरे तथा 15 अदद खाली पव्वे देशी बिना ढक्कन तथा 03 किलोग्राम यूरिया खाद बरामद हुए है। इस सम्बन्ध मे थाना दौराला पर मु.अ.सं 420/21 धारा 60 आबकारी अधि व 272, 273 भादवि बनाम विजय, मु.अ.सं 421/21 धारा 60 आ.अधि व 272,273 भादवि बनाम राजेश तथा मु.अ.सं 422/21 धारा 60 आ.अधि व 272, 273 भादवि बनाम राकेश पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

विजय पुत्र बाबू निवासी ग्राम मटौर थाना दौराला जिला मेरठ ( बरामदगी 26 अदद पव्वे देशी अपमिश्रित शराब व 8 खाली पव्वे देशी शराब व करीब 2 किलोग्राम यूरिया)

फरार अभियुक्त:

1.राजेश पुत्र बिशम्बर निवासी ग्राम मटौर थाना दौराला जिला मेरठ के घर से (बरामदगी 25 पव्वे अपमिश्रित शराब देशी व खाली पव्वे 12 देशी बिना ढक्कन व 5 किलोग्राम यूरिया खाद)

2.राकेश पुत्र बिशम्बर निवासी ग्राम मटौर थाना दौराला जिला मेरठ के घर से (बरामदगी 8 अदद पव्वे अंग्रेजी अपमिश्रित शराब रोयल स्टोक मार्का व 3 अदद पव्वे अपमिश्रित अंग्रेजी शराब इम्पिरियल ब्लू मार्का व 8 अदद पव्वे देशी अपमिश्रित शराब से भरे तथा 15 अदद खाली पव्वे देशी बिना ढक्कन तथा 03 किलोग्राम यूरिया खाद)

बरामदगी:

1.59 अदद पव्वे देशी अपमिश्रित शराब व 11 अदद पव्वे अंग्रेजी अपमिश्रित शराब तथा 35 अदद खाली पव्वे देशी एवं करीब 10 किलोग्राम यूरिया खाद

No comments:

Post a Comment