CY न्यूज़

Thursday, 16 December 2021

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दिलाई सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता।

मेरठ 16 दिसंबर (चमकता युग) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को घंटाघर पर विशेष सदस्यता  शिविर मे मोबाइल से मिस्ड कॉल लगवा कर सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर काजी शादाब ने कहा कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से नईम अहमद, मुख्तार अली हाशमी, हाजी नफीस कुरेशी, मशकूर खान, शुजाउदीन सलमानी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment