ओरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 23 दिसंबर (चमकता युग) रेलवे गेट संख्या 5 सी कंचौसी स्टेशन के पूर्वी किनारे पर दिल्ली-हाबड़ा रेल ट्रैक अप और डाउन लाइन मरम्मत होने के कारण शुक्रवार की सुबह 6 बजे से रविवार की शाम 8 बजे तक तीन दिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक दिन के समय सभी तरह के वाहन आवागमन के लिए रेलवे क्रासिंग बंद रहेगी। जिसकी सूचना रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने औरेया व कानपुर देहात जिला प्रशासन के साथ-साथ क्रासिंग पर नोटिस चस्पा कर आम लोगों को अवगत कराया जा रहा है। इस कारण कंचौसी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से तीन दिन नगर के लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी लेकिन आस-पास क्रासिंग पर ओबर ब्रज निर्माण व नो इंट्री से जहाँ सैकड़ों वाहन कंचौसी से हर समय निकलते थे। उन्हें तीन दिन किस तरह दिन में निकाला जायेगा रेलवे के अधिकारी इस पर कुछ बोलने से बच रहे हैं।
No comments:
Post a Comment