CY न्यूज़

Saturday, 11 December 2021

भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का हुआ आयोजन।


मेरठ 11 दिसंबर (चमकता युग) सुभारती यूनिवर्सिटी में शनिवार को भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के बूथ अध्यक्ष का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने 14 जिलों के बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया तथा बूथ मैनेजमेंट के बारे में बताया। सम्मेलन को प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब, मुख्तियार अली हाशमी, मोहिन अहमद कुरेशी, वसीम अंसारी, सोहेल हाशमी आदि मौजूद रहे। 



No comments:

Post a Comment