बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 27 दिसंबर (चमकता युग) पुलिस कार्यालय परिसर में नव निर्मित संयुक्त पुलिस कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उक्त कार्यालय में पुलिस कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओं को व्यवस्थापित किया जाएगा। उक्त मौके पर पुलिस अधीक्षक के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी पयागपुर के.पी सिंह, रिजर्व निरीक्षक विनोद कुमार दुबे व उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन, पी.आर.ओ पुलिस अधीक्षक शशि कुमार राणा व अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment