CY न्यूज़

Sunday, 26 December 2021

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई अटल बिहारी वाजपेई की जयंती।


मेरठ 25 दिसंबर (चमकता युग) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य काजी शादाब के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र जली कोठी में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके पर काजी शादाब ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारत माता के सच्चे सपूत थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश के उत्थान एवं कल्याण हेतु लगा दिया। सारी दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाले अटल जी ने अपनी ओजस्वी कविताओं के द्वारा हमेशा भारत माता का गुणगान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अफजाल कुरेशी, आजाद कुरैशी, साबिर पहलवान, मुख्तियार अली हाशमी, मशकूर खान, शाहरुख अब्बासी, शहजाद जैदी, मुजाहिद अली, नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment