मेरठ 13 दिसंबर (चमकता युग) समस्त भारत व नेपाल में पर्यावरण संरक्षण व साहित्य, संस्कृति के संवर्धन के लिए परतापुर गंगोल रोड़ स्थित दयाल अस्पताल परिसर में हवाई दुर्घटना में शहीद जनरल बिपिन रावत सहित अन्य सैन्य अधिकारियों की याद में पौधारोपण कर श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर आम, आंवला, जामुन, कनेर, बोगनवेलिया, श्यामल आदि के 14 पौधे रोपित किए। रोपित किये गए पौधों की देखभाल करनें की जिम्मेदारी महिला काव्य मंच की अध्यक्षा सुषमा सवेरा ने ली है। इस अवसर पर ग्रीन केयर सोसायटी की सह संस्थापिका पूनम पंडित ने संस्था के उद्देश्यों के साथ-साथ वातावरण को प्रदूषणमुक्त किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और महिला काव्य मंच काव्य गोष्ठी में उपस्थित कवि कवित्रियों व बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अपने जीवन के हर महत्वपूर्ण अवसर जैसे जन्मदिन या अपने प्रियजनों की स्मृति में पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। स्वच्छ वातावरण के लिए पर्यावरण संरक्षण करना व प्रदूषणमुक्त रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पूनम पंडित, महिला काव्य मंच की अध्यक्षा सुषमा सवेरा, संयोजक राजकुमारी त्यागी, मुख्य अतिथि पूनम उज्जवल, संगीता आत्रेय, रेखा गिरीश, नंन्दनी रस्तौगी नेहा, चित्रा त्यागी, हद्धय नारायण दीक्षित, प्रशांत दीक्षित, अलका गुप्ता, क्षमा गुप्ता, कविता मधुर, स्वाति भाटिया, नीलम मिश्रा व तरुण रस्तौगी उपस्थित रहे। महिला काव्य मंच की अध्यक्षा सुषमा सवेरा ने कोविड़ प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी की उपस्थिति पर आभार जताया।
No comments:
Post a Comment