मोदीनगर 11 दिसंबर (चमकता युग) ग्राम औरंगाबाद गदाना में निर्धन कन्या के विवाह का सारा आयोजन सभी रीति रिवाज के साथ भोजपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका चौधरी और उनकी टीम द्वारा किया गया। कन्या के परिवार की स्थिति बहुत खराब थी जिसके चलते परिवारजन विवाह करने में असमर्थ थे जिसकी जानकारी भोजपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका चौधरी को हुई तो अलका चौधरी ने कन्या की विवाह को सारी जिम्मेदारी ली। जिसके चलते बीते शनिवार को ग्राम औरंगाबाद गदाना में विवाह का आयोजन किया गया। जिसमे सभी घराती और बाराती के लिए बैठने के लिए खाने के लिए सारा आयोजन किया गया तथा दूल्हे के लिए घुड़चढ़ी और चड़त का भी आयोजन किया गया। विवाह के बाद रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले सामान को भी अलका चौधरी द्वारा दिया गया जिसमें बर्तन, डबल बेड, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, सोने चांदी की चीजें व आदि चीजे कन्या को उपहार में दी गई। साथ ही अलका चौधरी और उनकी टीम ने दुल्हन और दूल्हे को आशीर्वाद दिया। अगर बात की जाए भोजपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका चौधरी की तो वह हर जरूरतमंद लोगो के लिए हमेशा आगे ही रहती है जैसे की कुछ दिन पहले बहुत से विकलांग लोगो को व्हीलचेयर भेट की। समय-समय पर जरूरतमंद लोगो को राशन वितरण भी करती है। विवाह के शुभ कार्य में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती मिश्रा, संजय सिंह चंदेला, कृष्ण वीर, अनुज त्यागी, अर्चना, पारुल, नायरा, बृजेश, कमलेश सैनी, पूनम, रेखा, मंजू, कोमल, नीतू चौधरी का भी सहयोग रहा। वही कन्या के परिवार वालो ने अलका चौधरी और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment