मेरठ 31 दिसंबर (चमकता युग) सोतीगंज के सबसे बड़े वाहन माफिया गल्ला पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस द्वारा गल्ला की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। सेना की जमीन पर बना गल्ला का गोदाम सीज कर दिया है। सेना ने जमीन को अवैध कब्जे से भी मुक्त कराया। गल्ला की अब तक 30 करोड़ की संपत्ति पुलिस जप्त कर चुकी है। पुलिस द्वारा गल्ला और उसके बेटे के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई जारी है। गल्ला ने चोरी के वाहन काटकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की। थाना सदर बाजार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई।
No comments:
Post a Comment