CY न्यूज़

Friday, 14 January 2022

48 हजार की नगदी और सोने की चेन लूटने का लगाया आरोप।

मेरठ/सरधना 13 जनवरी (CY न्यूज) थाना सरधना क्षेत्र के सलावा गांव में कॉमन सर्विस सेंटर चालक की दुकान में घुसकर एक युवक में दबंगई दिखाते हुए की मारपीट की। सेंट्रल चालक ने हमला करने वाले दबंग पर हजारों की नगदी, सोने की चौन लूटने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव निवासी हरिमोहन शर्मा पुत्र प्रेमचंद शर्मा गांव में ही कॉमन सर्विस सेंटर चलाता है बताया गया कि गांव का ही एक दबंग युवक उसके सेंटर पर आया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी विरोध करने पर दबंग युवक उससे 48 हजार की नगदी व सोने की चौन लूट कर ले गया। जाते समय कोई भी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी देकर गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आप बीती सुनाई और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



No comments:

Post a Comment