मेरठ 27 जनवरी (Cy न्यूज) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ द्वारा 73वां गणतंत्र दिवस सूरज कुंड रोड देवी नगर में धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया आजादी के अमृत महोत्सव और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर बच्चों और महिलाओं ने देश भक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रिशा गुप्ता, पाहुनी बिश्नोई, इशिता विश्नोई, राधिका गुप्ता, शुभ गुप्ता आदि बच्चो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ महानगर अध्यक्ष सोनल बिश्नोई, जिला महामंत्री अनीता गुप्ता, सारिका विश्नोई, कीर्ति अग्रवाल, पूजा गुप्ता, राखी अग्रवाल, अंकिता गुप्ता, कंचन गोयल, रेखा रस्तोगी, सरिता गुप्ता, शालिनी गोयल आदि उपस्थित रही।
No comments:
Post a Comment