CY न्यूज़

Wednesday, 12 January 2022

बहराइच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा किया गया थाना दरगाह शरीफ का औचक निरीक्षण।

बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 12 जनवरी (CY न्यूज) पुलिस अधीक्षक बहराइच केशव कुमार चौधरी द्वारा थाना दरगाह शरीफ का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने समस्त अभिलेखों के रखरखाव, आगंतुक रजिस्टर,  कोविड 19 हेल्पडेस्क, महिला हेल्पलाइन एवं माल खाने के माल रजिस्टर व रखरखाव का निरीक्षण किया। तत्पश्चात थाने में लगे सी.सी.टी.वी कैमरे, सी.सी.टी.एन.एस पोर्टल कार्यालय के अभिलेखों तथा शस्त्रों के रखरखाव की समीक्षा की उन्होंने कोतवाली परिसर में भोजनालय व हवालात की साफ सफाई को भी देखा तथा उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।



No comments:

Post a Comment