औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 12 जनवरी (CY न्यूज) तहसील बिधूना ब्लॉक सहार की ग्राम पंचायत सूखमपुर में एक दर्जन से अधिक गरीब व बेसहारा पुरुष व महिलाओं को ठंड से बचाव के लिए लेखपाल पवन दीक्षित ने प्रशासन की सहायता के तहत कंबल वितरण किये। जिस अवसर पर प्रधान सुनील राठौर, रमेश चंद्र, सिया देवी, प्रेमवती, रामचंद्र आदि थे। उन्होंने शीघ्र गाँव व मजरों में सार्वजनिक जगहों पर प्रधानों से मिलकर अलाव लगाये जाने के लिए कहा है।
No comments:
Post a Comment