CY न्यूज़

Friday, 28 January 2022

रंजन शर्मा ने किया जनसमपर्क कर मतदाताओं के साथ किया अपना संवाद स्थापित।




मेरठ 27 जनवरी (CY न्यूज) शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने ब्रह्मपुरी, पंजाया, बुढ़ाना गेट, जत्तीवाडा, शीशमहल, खैरनगर, नीलगली, शहर सर्राफा बाजार, जयदेवी नगर, कैलाश पुरी, पूर्वा अहिरान, मास्टर कालोनी में जनसमपर्क कर मतदाताओं के साथ अपना संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर लोगों का अपार समर्थन रंजन शर्मा को मिला और सभी ने कांग्रेस शहर विधानसभा प्रत्याशी रंजन शर्मा को अपना समर्थन देने का आश्वासन देते हुए विभिन्न जगहों पर उनका तिलक लगाकर और नारियल भेंट कर स्वागत किया। रंजन शर्मा का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से डा.संजीव अग्रवाल, आदित्य शर्मा, गोलू भाई, दुष्यंत सागर, राकेश मिश्रा, हरीशंकर शर्मा, अनुज कौशिक, रोहताश भैय्या, प्रवेश पालीवाल, मोहित कौशिक, केडी शर्मा, अनिल शर्मा, अरुण कौशिक, प्रदीप कुमार, अमित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी के वार्ड अध्यक्षों की एक बैठक रंजन शर्मा के चुनाव कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें सभी वार्ड अध्यक्षों ने रंजन शर्मा को जिताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जाहिद अंसारी, नसीम खान, कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, राकेश मिश्रा, गोलू भाई, अनिल शर्मा, सलीम शाह, डा.दिनेश मोहन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment