मेरठ 07 जनवरी (CY न्यूज) शुक्रवार को सिवाल खास में देश के प्रधानमंत्री और गरीबों के मसीहा के लिए लंबी उम्र को भाजपा कार्यालय में जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने दुआ की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी ने कहा कि जिस तरह कोरोना काल में पिछले 2 वर्षों से पूरे देश के लगभग 70% लोगों को मुफ्त में अनाज, चावल, दाल, रिफाइंड, नमक आदि मिल रहा है। देश के करोड़ों लोगों की दुआएं मोदी के साथ है। दुआ करने वालों में मोहम्मद अनवार कुरेशी, हाजी जावेद नौशाद, सद्दाम सुल्तान, फरमान आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment