Sunday, 16 January 2022

ग्लोबल सोशल कनेक्ट ने मनाया राष्ट्रीय सेना दिवस नया लिबास, नई पहचान।


मेरठ 15 जनवरी (CY न्यूज) ग्लोबल सोशल कनेक्ट ने मनाया राष्ट्रीय सेना दिवस। मेरठ के सोफिया गर्लस स्कूल के पास काली पलटन मंदिर के पास एवं आनंद निकेतन के पास ख़ुशियों और आवश्यकता का अनोखा समन्वय देखने को मिला। समय था जब गलोबल सोशल कनेक्ट के सौजन्य से ज़रुरत मंदों को आवश्यकतानुसार वस्त्र वितरण किए गए। नया लिबास, नई पहचान के अन्तर्गत यह अभियान चलाया गया। इस वितरण मे महावीर इंटरनेशनल स्कूल मेरठ के छात्रों का विशेष सहयोग रहा जिन्होंने इस अभियान में अपने उत्साहवर्धक होने का परिचय दिया और बढ़-चढ़ कर वस्त्रों का अनुदान दिया। साथ ही ग्लोबल सोशल कनेक्ट के सदस्यों ने भी वस्त्रों का योगदान किया एवं संस्था के सौजन्य से इनका वितरण किया गया। सीमा पर प्रहरी जागते है तभी हम चौन की नींद सोते हैं। ग्लोबल सोशल कनेक्ट ने शहर की ठंड से ठिठुरते लोगों को वस्त्र वितरण कर यह जता दिया कि सिपाही सीमा पर सुरक्षा करता है तो हम भीतर की रक्षा संभालेंगे। इसी लिये आज का दिन चुना  ताकि लोग इस दिन को यादगार बनाएं। कार्यक्रम में ग्लोबल सोशल कनेक्ट की अध्यक्षा ऋचा सिंह ने सभी को धन्यवाद पारित किया और कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य है कि हम उम्मीद दें और ऐसा सहारा बनें कि कोई बेसहारा ना रहे। कार्यक्रम में संस्था की डेवलोपमेन्ट कोऑर्डिनेटर बबिता सोम,  कोऑर्डिनेटर विपुल सिंघल, उदित चौधरी, खुशी सिंह, रुद्राक्ष चौधरी एवं कुशाग्र चौधरी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...