Sunday, 23 January 2022

मुखिया गुर्जर को अमरोहा के हसनपुर सीट से मिला टिकट।

14 साल बाद समाजवादी पार्टी में वापस लौटे।

अमरोहा 22 जनवरी (CY न्यूज) भाजपा नेता मुखिया गुर्जर ने 14 साल बाद सपा में वापसी कर ली। सपा ने उन्हें अमरोहा की हसनपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। सिंबल भी मिल गया है। मुखिया भाजपा का पुराना चेहरा हैं और बयानबाजी की वजह से विवादित भी रहे हैं। उनके बेटे कुलविंदर सिंह मेरठ से भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। वह पथिक सेना नाम से अपना एक संगठन भी चलाते हैं। वह इससे पहले बागपत लोकसभा सीट से दो बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। बागपत जिले की खेकड़ा विधानसभा सीट से भी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। राजस्थान में अलवर जिले की बानसूर विधानसभा सीट से भी वह भाग्य आजमा चुके हैं। भाजपा की ओर से मुखिया के बेटे कुलविंदर सिंह जिपं अध्यक्ष बने थे। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मुखिया ने गुर्जर समाज की सभा की। प्रचार अभियान चलाया। उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वह एक बार अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे। जिपं का कार्यकाल पूरा होने पर फिर चुनाव का समय आया तो भाजपा ने कुलविंदर को प्रत्याशी नहीं बनाया। मुखिया की ओर से दबाव भी बनाया गया मगर विरोधी गुट उन्हें अलग-थलग करने में जुटा रहा। इस पर मुखिया के परिवार से जिपं की राजनीति छिन गई। इस बार विधानसभा चुनाव में भी मुखिया टिकट के लिए दबाव की राजनीति करते रहे। सम्राट मिहिर भोज को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा पर निशाना भी साधा था। हाल में जिपं में पथिक गुर्जर की तस्वीर हटाने पर घुसकर तस्वीर लगाने की धमकी भी दी थी। यह सब बातें पार्टी में उनके खिलाफ होती चली गईं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...