CY न्यूज़

Wednesday, 12 January 2022

भाजपा के तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा।

लखनऊ 11 जनवरी (CY न्यूज) स्वामी प्रसाद के साथ कानपुर में बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भगवती सागर, बांदा की तिंदवारी सीट से भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति और शाहजहांपुर के तिलहर से भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा ने पार्टी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। इन सभी का समाजवादी पार्टी में जाना तय है। रोशन लाल वर्मा ने तो समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। यह सभी विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य खेमे के हैं।



No comments:

Post a Comment