बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरनी) 04 जनवरी (चमकता युग) सी.एम.ओ बहराइच से पूछने पर उन्होंने बताया कि बहराइच जिले में पांच कोविड पेशेंट होने की पुष्टि की है। जिसमे एक पेशेंट मेहसी में कोविड पॉजिटिव पाया गया है। और चार पेशेंट शहर बहराइच में पाए गए है जो अपने घरों पर है और वहीं से इलाज करा रहे है। उनके द्वारा बताया गया है की अभी तक ओमिक्रोन का कोई भी पेशेंट बहराइच जिले में नहीं पाया गया है। सभी लोगो सावधानी बरतें तथा मास्क वा सैनिटाइजर का प्रयोग करे और दो ग़ज़ की दूरी बनाए रखे।
No comments:
Post a Comment