मेरठ 25 जनवरी (CY न्यूज) शहर विधानसभा घंटाघर के चौराहे पर मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम ने जुलूस निकाला। इस दौरान महानगर के साथ-साथ शहर विधानसभा की टीम रही। मोर्चा ने सदर प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा के समर्थन में विशाल जुलूस निकाला, जिसमें अल्पसंख्यक समाज के गणमान्य लोग एवं मुस्लिम महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली रहें। इस मौके पर शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी के अलावा यूसुफ कुरेशी, शादाब शाह, जावेद अंसारी, हाजी तुफैल, अनस सिद्दीकी, शाह फैसल सैफी, फखरुद्दीन, जगत सिंह, रंजीत सलूजा, आसिफ सैफी आदि मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment