मेरठ 26 जनवरी (CY न्यूज) 105, पत्थरवालान लाला का बाजार स्थित एंजेल्स एकेडमी में बुधवार को 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। स्कूल की डायरेक्टर कीर्ति गुप्ता चेयरमैन, अनुराग गुप्ता प्रिंसिपल श्वेता वर्मा व मैनेजर अमित मुंजाल तथा सभी टीचर्स ने ध्वजारोहण किया व भारत माता की जय के नारे लगाए। साथी ही स्कूल के बच्चों के लिए ऑनलाइन सिंगिंग प्रतियोगिता की गई जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताएं भी प्रस्तुत की व सभी बच्चे देशभक्त की तरह नजर आए।
No comments:
Post a Comment