औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 07 जनवरी (CY न्यूज) पिछले दो दिन से बिगड़े मौसम का असर कस्बा कंचौसी में लगे मेले पर देखने को मिल रहा है। मेला देखने व जरूरी समान खरीदने घूमने आने वालों की संख्या बहुत घट गई है। इससे दूर-दूर से दुकान लेकर मेले में रोजी-रोटी की जुगाड़ करने आये दुकानदार मायूस व निराश हैं। ये लोग शीघ्र मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। कस्बे के दक्षिणी किनारे पर औरेया-कानपुर देहात जिलो की सीमा पर दो एकड़ जगह में फैले मेला एरिया के काफी हिस्से में कीचड़ व पानी भरा है।वर्तन-बक्सा की दुकान वाली गली में पानी अधिक भरा होने से खरीददारी प्रभावित है। तो जनरल सामान कपड़ा एवं खाने-पीने की दुकानों पर खरीददार कम दिखाई दे रहे हैं। सर्दी की बजह से झूलो पर भी सन्नाटा है। मेला आयोजक विश्राम सिंह यादव ने बताया है कि मौसम खराब होने से मेला देखने के लिए आने वालों की संख्या कम हुई है। जो धूप निकलने पर सामान्य हो जायेगी। मेला अभी एक सप्ताह से अधिक चलेगा जहा सभी तरह के सामानों की दुकाने लगाई गई हैं।
No comments:
Post a Comment