बागपत 09 जनवरी (CY न्यूज) बागपत में खड़ंजा विवाद को लेकर हुए विवाद में फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि बबलू और सुंदर पंडित के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसके चलते सुंदर ने बबलू को घर में बुलाकर हत्या की है। आपसी विवाद में रविवार को सरपंचों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था। दरअसल मामला घटना बालैनी थाना क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव का है। बताया जाता है कि बबलू दिल्ली में तैनात था। कि बबलू और सुंदर पंडित के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसके चलते सुंदर ने बबलू को घर में बुलाकर हत्या की। बबलू की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची। एस.पी बागपत नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment