मेरठ 14 जनवरी (CY न्यूज) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)संजय विनायक जोशी से नई दिल्ली आवास पर मिलकर उनको मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जोशी ने काजी शादाब से उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर चर्चा की तथा भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए चुनाव प्रचार करने का आदेश दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से डा.राजू खान, प्रधान उदयवीर सिंह गुर्जर, शक्ति सिंह, रिंकू कुमार आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment