CY न्यूज़

Monday, 31 January 2022

वन विभाग व एनवायर्नमेंटल क्लब के संयुक्त तत्वाधान में मांझा त्यागो अभियान के तहत किया नुक्कड़ नाटक।


मेरठ 30 जनवरी (CY न्यूज) वन विभाग व एनवायर्नमेंटल क्लब के संयुक्त तत्वाधान में मांझा त्यागो अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक किया गया। नुक्कड़ नाटक में किस प्रकार पतंग उड़ाने में इस्तेमाल किये जाने वाले मांझे से पक्षियों की जान को खतरा है व मांझे से दुपहिया वाहन पर चलने वालों की गर्दन काटने से जान तक चली जाती है, राहगीरों को समझाया गया। इस मौके पर डी.एफ.ओ राजेश कुमार व अपर आयुक्त मेघा रूपम ने उपस्थित लोगों को मांझा खुद इस्तेमाल न करने व औरो को न करने देने के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर विपुल सिंघल, सुनील शर्मा, सी.पी सिंह, सुनील गुप्ता, नितिन आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment