CY न्यूज़

Monday, 10 January 2022

हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयारः ए.डी.जी प्रशांत कुमार।

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

लखनऊ 09 जनवरी (CY न्यूज) यूपी चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा होने के साथ ही पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। पुलिस टीम ने प्रदेश में कई जगहों से भारी मात्रा में अवैध शराब और नशे का सामान बरामद किया है। प्रदेश के ए.डी.जी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहले चरण में 11 जिलों में चुनाव होगा। सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। पुलिस विभाग ने बूथों का सत्यापन कर लिया है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद अपराधी किसी भी तरह चुनाव पर असर नहीं डाल पाएंगे। इसके पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। ऐसे अपराधियों की पूरी लिस्ट विभाग ने तैयार कर ली है। किसी भी तरह के अपराधियों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने की योजना तैयार कर ली गई है। सभी मतदान केंद्रों पर चेंकिग व सुरक्षा का काम पूरा कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment