मेरठ 12 जनवरी (CY न्यूज) मेरठ पुलिस द्वारा सभी लाइसेंसी शस्त्र धारियों को अपने शस्त्र थाना अथवा शस्त्रों की दुकान पर जमा कराने के लिए मेरठ पुलिसकर्मी द्वारा घर घर जाकर शस्त्र जमा कराने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। मेरठ प्रशासन द्वारा व्यापारियों को शस्त्र के लाइसेंस उनकी सुरक्षा हेतु प्रदान किए गए हैं। कुछ व्यवसाय ऐसे हैं जिनमें व्यापारी देर रात्रि अपने कार्य से लौटता है तथा उसके पास कैश भी होता है जैसे होटल, मंडप, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, ज्वेलर्स इत्यादि। निवेदन किया गया कि कम से कम इन सभी व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के शस्त्र चुनाव प्रक्रिया के दौरान थाने अथवा शस्त्र दुकान में जमा कराए जाने से छूट प्रदान की जाए, ताकि व्यापारी तथा उसका व्यापार सुरक्षित रहे। इस मौके पर संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री विपुल सिंघल, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता मंत्री विकास मित्तल मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment