CY न्यूज़

Saturday, 22 January 2022

कमिश्नर चौराहे पर निकला सांप, मची अफरा-तफरी।

मेरठ 21 जनवरी (CY न्यूज) शुक्रवार को कमिश्नर चौराहे पर एक सांप बीच सड़क पर आ गया। इस दौरान लोग सहम गए। ट्रैफिक रूक गया। भीड़ जुट गई और अफरातफरी मच गई। बाद में यहां से गुजर रहे एक युवक ने सांप को डंडे की मदद से पकड़ा और साइड़ में एक तरफ डाल दिया। घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है जहा कमिश्नर चौराहे पर एक साप निकल आया और लोग सहम गए। इस दौरान यहां से कांग्रेस सेवादल नेता नौशाद सैफी साथियों के साथ गुजर रहे थे। भीड़ देखकर वह गाड़ी से उतरे और देखा कि सांप सड़क पर है। उन्होंने साहस दिखाया और एक युवक से डंडे लिया। डंडे के सहारे उन्होंने सांप को पकड़ा और साईड में अलग डाल दिया। इस दौरान सभी ने नौशाद सैफी की सभी ने सराहना की।



No comments:

Post a Comment