CY न्यूज़

Thursday, 6 January 2022

अश्वनी त्यागी माछरा सैकड़ों युवाओं को लेकर पहुंचे मवाना।


मेरठ 05 जनवरी (चमकता युग) मवाना में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का महासम्मेलन था। जो की खराब मौसम के कारण कार्यक्रम को कैंसिल करना पड़ा। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी थे। इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में बहुत ही उत्साह था अश्वनी त्यागी माछरा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मवाना के लिए निकले जब अश्वनी त्यागी का काफिला मवाना पहुंचा तो वहां जाम की स्थिति बनने लगी। अश्विनी त्यागी ने कहा जल्दी ही एक युवाओं का बड़ा कार्यक्रम करेंगे जिसकी आवाज पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में गूंजेगी। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय त्यागी और सभी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment