मेरठ 02 जनवरी (चमकता युग) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब तथा महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ भाजपा जिंदाबाद तथा मोदी योगी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शामिल हुए। रैली में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से मुख्तियार अली हाशमी, अनस सिद्दीकी, सुनील जैन, मोइन कुरैशी, अदनान अली, मोनू खान रियाज सैफी, फिरोज चांद आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment