मेरठ 26 जनवरी (CY न्यूज) मण्डलायुक्त कार्यालय मेरठ मंडल में अपर आयुक्त मेघा रूपम आई.ए.एस ने ध्वजारोहण किया। अपर आयुक्त मेघा रूपम ने मंडल के सभी लोगों से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा हो उसके लिए प्रयास करने को कहा। और अपील की, कि आने वाली 10 फरवरी को मतदान अवश्य करें। उन्होंने बच्चों से संविधान को पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रवीणा अग्रवाल, समाजसेवी आयुष गोयल, पियूष गोयल, विपुल सिंघल, अमरजीत चिन्यौटी उर्फ पिंकी चिन्यौटी, एस.के दीक्षित आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment