मेरठ 28 जनवरी (CY न्यूज) अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने दिया मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा को अपना समर्थन। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.डी शर्मा और राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज से फोन पर बात कर रंजन शर्मा ने आशीर्वाद प्राप्त किया और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक शक्ति प्रसाद शर्मा ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का समर्थन पत्र जारी कर रंजन शर्मा को समर्थन देने की घोषणा की। मनीष शर्मा, लखन शर्मा, शैलेष पांडे, विरेन्द्र दत्त शर्मा, अम्बरीष शर्मा, घनश्याम त्रिपाठी, पुष्पेन्द्र शुक्ला, कृष्ण कांत शर्मा, गोपाल शर्मा इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment