मेरठ 03 जनवरी (चमकता युग) परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी निवासी डा.बृजेश शर्मा की पत्नी लोकेश उर्फ़ लता शर्मा ने 28 दिसंबर को फांसी लगाकर जान दी थी। जिसके बाद लोकेश के परिवार ने बृजेश शर्मा पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया था। बताया गया कि सोमवार को लोकेश की तेरहवीं थी। रविवार देर रात बृजेश शर्मा ने उसी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिस कमरे में लोकेश ने फांसी लगाई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
No comments:
Post a Comment