CY न्यूज़

Monday, 10 January 2022

हत्या का मुकदमा वापस न लेने पर परिणाम भुगतने की धमकी।


मेरठ/सरधना 09 जनवरी (CY न्यूज) थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर मोमन में सात महीने पहले हुई हत्या के मामले में आरोपी पक्ष ने वादी को धमकी दी है। जिसमें मुकदमा वापस न लेने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। बिजेन्द्र पुत्र मिररवा ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया कि 6 अप्रैल 2021 को उसके भाई बिजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इस संबंध में नामजदों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा सकी। इस दौरान उन्होंने वादी पक्ष को धमकी दी कि मुकदमा वापस ले लिया जाए। अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बिजेन्द्र ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment