CY न्यूज़

Monday, 31 January 2022

वर्चुअल रैली में बोले पी.एम हम एकजुट रहेंगे तो कोई नहीं हरा सकता।

मेरठ 31 जनवरी (CY न्यूज) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी उप्र के पहले चरण के चुनाव प्रचार के तहत वर्चुअल तरीके से रैली को संबोधित किया। इस चुनावी रैली के लिए 30 लाख लोगों को लिंक भेजा गया था। इस वर्चुअल रैली में प्रधानमंत्री ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा। मां शाकम्भरी देवी को प्रमाण कर उनका आर्शिवाद लेकर ही इस चुनावी अभियान की शुरूआत कर रहा हूं। ये पश्चिमी उप्र की धरती क्रांतिकारियों की धरती है। यहां के क्रांतिकारियों ने बड़े इतिहास लिखे हैं। इस बात की गवाह 1857 की क्रांति और उसके बाद देश की आजादी में भी यहां के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह बातें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रैली के दौरान कही। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रैली के माध्यम से करीब 30 लाख लोगों को  संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर हम एकजुट रहेंगे तो हमको दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती। योगी जी के नेतृत्व में इन पांच सालों में उप्र ने काफी विकास किया है। पांच साल पहले पांच साल की बेटी घर से बाहर निकलने में घबराती थी। वेस्ट यूपी सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलसा लोग आए दिन पलायन करते थे। ये सब इन पांच सालों में बदल गया। पी.एम मोदी ने कहा कि इन पांच सालों में न तो दंगा हुआ और न पलायन बेटी भी घर से बाहर निर्भीक होकर घूमती हैं। पलायन करने वाले लोग इन पांच सालों में अपने घर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग गुंडागर्दी करने वाले थे वे अब अवसर की तलाश में भटक रहे हैं। वे किसी भी तरह से सरकार बनाना चाहते हैं। पी.एम मोदी ने कहा कि भाजपा यूपी में बदलाव लाना चाहती है। हम वहीं बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि मौकापरस्त लोग आपसे बदला लेने की साजिश बुन रहे हैं। उनकी सोच हमेशा से बदला लेने वाली रही है। वे दंगाइयों को छोड़ते हैं। जबकि हम दंगाइयों को कानून के दायरे में रहकर ठीक करते हैं। पी.एम मोदी ने कहा कि भाजपा का काम और उनके कारनामे देखकर ही प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से यहीं जनता हमको मौका देगी और भाजपा की सरकार बनाएंगी। जनता समझ चुकी है कि गुंडों और माफिया के हवाले प्रदेश को करने से क्या होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में फ्री टेस्ट, फ्री वैक्सीन दी गई। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। आज बेटियां सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह सब प्रदेश में इसी डबल इंजन की सरकार ने किया है। भाजपा की नीति योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने की है। इस दौरान उन्होंने केद्र और प्रदेश सरकार की उपब्धियों को भी गिनाया।

No comments:

Post a Comment