औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 17 जनवरी (CY न्यूज) पिछले कई दिन से मौसम में हो रही गिरावट का असर कंचौसी कस्बा व आस-पास में दिखाई दे रहा है। तापमान सुबह से ही नीचे चला जाने से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त है। आसमान में बादल छाने से शीतलहर चलने धूप न निकलने से लोग घरों में दुबकने को विवश है। आम दिनों की तरह बाजारों में सन्नाटा पसरा है। रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की तरह चहल-पहल नहीं दिखाई दे रही है। तो आम छोट-बड़े दुकानदार सर्दी से बचाव के लिए कागज, गत्ता एवं रबर जलाकर अलाव के सहारे तापने को मजबूर है। वहीं ग्रामीण इलाकों में ठंड से हाल और भी खराब है। जहाँ आम आदमी बचाव के लिए घास फूस से ताप कर गुजारा कर रहे हैं वहीं जानवर आदि सर्दी से सहमे हुये हैं। जिनके बचाव के लिए सरकारी सहायता अभी तक नहीं मिली है। न ही ग्राम पंचायत व तहसील अधिकारियों द्वारा अलाव लगाये गये हैं। यही हाल देहात जिले के हिस्से कंचौसी नगर पंचायत का भी है।
No comments:
Post a Comment