मेरठ 23 जनवरी (CY न्यूज) मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के युवा प्रत्याशी रंजन शर्मा ने बागपत रोड स्थित मधुबन कॉलोनी में जाकर अपने समर्थन में वोट मांगे। कॉलोनी वासियों ने रंजन शर्मा की बेदाग छवि व नगर निगम में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की व पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।रंजन शर्मा वर्तमान में नगर निगम में डिप्टी मेयर हैं। रंजन शर्मा ने बताया कि उन्हें नगर निगम के कई सभासदों का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त है तथा वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। मधुबन कॉलोनी में उनका स्वागत जी.सी शर्मा, सुशील चौधरी, राजा शर्मा, दिनेश टंडन, सचिन बंसल, संदीप ठाकुर, आशुतोष शर्मा, चेतन शर्मा, विपुल गुर्जर, सुधांशु कौशिक, मनीष शर्मा, गगन, वरुण गुप्ता, अजय गुर्जर, अशोक कुमार आदि ने किया।
No comments:
Post a Comment