CY न्यूज़

Friday, 21 January 2022

एम.आई.ई.टी बना ए.के.टी.यू का पहला ईटराइट कैंपस।


मेरठ 20 जनवरी (CY न्यूज) बागपत बाईपास क्रॉसिंग स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एम.आई.ई.टी) का चयन ए.के.टी.यू के पहले ईटराइट कैंपस के तौर पर हुआ है। इसके लिए 10 दिन पूर्व एफ.एस.एस.ए.आइ की तरफ से दिल्‍ली से ऑडिट टीम निरीक्षण करने आई थी। तीन सदस्यीय टीम ने कैंटीन में मिलने वाले खांने, नाश्ते से लेकर पानी तक की जांच की। यहां खाना और पानी दोनों ही एफ.एस.एस.ए.आइ यानि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के स्टेंडर्ड पर खरे उतरे हैं। इसके अलावा कैंपस में साफ सफाई को लेकर भी टीम ने नंबर दिए है। इस दौरान कैंपस को चार सितारा रेटिंग से प्रमाणित किया है। इस सर्टिफिकेट को जारी करने से पहले देश के कई कॉलेज का निरीक्षण टीम ने किया। कई पैरामीटर पर खरा उतरने के बाद 18 जनवरी को ये सर्टिफिकेट एफ.एस.एस.ए.आई के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अरुण सिंघल ने जारी किया है। इस अवसर पर एम.आई.टी के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डायरेक्टर डा.अरुण पर्वते, डा.मनीष मांगलिक, मीडिया प्रभारी अजय चौधरी ने बधाई दी।


No comments:

Post a Comment