मेरठ 23 जनवरी (CY न्यूज) थाना परतापुर क्षेत्र के काशी गांव के पास रास्ता में बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने काशी गांव को जाने वाले रास्ते में एक बोरे में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने बोरे को खोला तो उसके अंदर एक महिला का शव था। शुरूआती तौर देखने से लग रहा है महिला की हत्या कही ओर की गयी है। शव को रात के समय इस क्षेत्र में फेंका गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेज कर जांच पडताल आरंभ कर दी है।
No comments:
Post a Comment