मेरठ 24 जनवरी (CY न्यूज) भाजपा मेरठ कैंट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का उदघाटन विधि-विधान से हवन पूजन करके सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से लोकसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, छावनी बोर्ड सदस्य डा.सतीश शर्मा, हरिकांत आहलूवालिया, अंकित सिंघल, उमा, महामंत्री डॉली प्रभात गुप्ता, संगीता, सीमा, बबिता, मण्डल अध्यक्षगण, पार्षदगण व देवतुल्य कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे। सभी लोगों ने चुनाव कार्यालय पहुंचकर अमित अग्रवाल को पूर्ण रूप से समर्थन देने का संकल्प लिया व जीत का आशीर्वाद दिया।
No comments:
Post a Comment