CY न्यूज़

Friday, 28 January 2022

हाथी छोडकर सुनील वाधवा ने थामा कमल।

स्वतन्त्र देव सिंह ने साथियों समेत दिलायी सदस्यता। 


मेरठ 27 जनवरी (CY न्यूज) गुरूवार को मेरठ में बसपा को एक झटका गला जब बसपा के टिकट पर कैंट सीट से 2017 में चुनाव लडे सुनील वाधवा ने गुरूवार को हाथी से उतर कर कमल के फूल को थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने सुनील वधवा समेत बसपा से छोडकर आये लोगों को भाजपा ज्वाइंन करायी। सुनील वाधवा मेरठ कैंट सीट से उनको फिर से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे। वह भाजपा के कैंट से चुनाव लड रहे अमित अग्रवाल के सम्पर्क में थे। सही मौका देखकर उन्होने प्रबुद्घ सम्मेलन में गुरूवार को भाजपा में शामिल हो गये। उनकी पत्नि बीना वाधवा जो वर्तमान में कैंटोमेंट बोर्ड की उपाध्यक्ष समेत 10 लोग भी भाजपा में शामिल हुए है। अब देखना यह होगा कि वाधवा कैंट से भाजपा सीट से चुनाव लड रहे अमित अग्रवाल को कितना फायदा पहुंचा पाते है। सुनील वाधवा अकेले नहीं गए है। बसपा भाईचारा कमेटी के कई पदाधिकारी भी शामिल है। इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा, बसपा सहित सभी पार्टियां प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाने पर तुली हुई है। जो भाजपा के रहते कभी नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा भाजपा ने जो पांच साल पूर्व जो वादे किये थे वह उस पर खरा उतरी है। उन्होने कहा सपा ने अपराधियों को चुनाव मे टिकट देकर अपनी मंशा को जाहिर कर दी है। उनकी सरकार का मतलब गुंडों और माफिया का राज, आंतकवादियों को समर्थन और माफियाओं को असुरक्षा होगा। उन्होंने कहा कि आजम खान और नाहिद हसन जैसे लोगों को टिकट दिया। ऐसे लोगों की जगह जेल में होती है न कि सदन में। उन्होंने कहा कि इस बार योगी जब सी.एम की शपथ लेंगे तो छोटे-मोटे गुंडे तो प्रदेश छोडकर भाग जाएंगे।

No comments:

Post a Comment