मेरठ 10 जनवरी (CY न्यूज) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा मतदाताओं को मतदान का महत्व बताने के लिए ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी नागरिकों को मतदान करना चाहिए, मतदान हमारा संविधानिक अधिकार है। सोच समझकर राष्ट्र की प्रगति के लिए मतदान करें तथा मतदान करते समय सभी प्रकार के प्रलोभनों से दूर रहे। जज की भूमिका में डा.अलका तिवारी विभागाध्यक्ष ललित कला विभाग एन.ए.एस डिग्री कॉलेज ओर समाजसेवी विपुल सिंघल रहे, उन्होंने वर्णिक बंसल को प्रथम कपिल को द्वितीय अनमोल अग्रवाल को तृतीय विशाखा पुंडीर को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना।
No comments:
Post a Comment