CY न्यूज़

Sunday, 16 January 2022

जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र शेखावत के आदेश पर अंकित शर्मा को संयोजक के पद और के.पी सिंह राणा को मेरठ कैंट विधानसभा संयोजक किया नियुक्त।


मेरठ 16 जनवरी (CY न्यूज) गंगा विचार मंच नमामि गंगे परियोजना जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र शेखावत के नेतृत्व में मेरठ न्यू हनुमान पुरी सूरजकुंड पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मेरठ जिले के संयोजक डा.विजय शर्मा ने सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ गंगा सहित गंगा की सहायक नदियों के संरक्षण व प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जन जागरूकता अभियान में तेजी लाने पर चर्चा की। डा.विजय शर्मा ने अंकित शर्मा को संयोजक के पद और कृष्णपाल सिंह राणा को मेरठ कैंट विधानसभा संयोजक के पद पर नियुक्त किया। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, राजीव शर्मा, राजकुमार गोयल, राजन सिंघल, प्रवीण शर्मा, सचिन शर्मा, अंकित शर्मा, कृष्णपाल राणा, अरुण वर्मा, डा.राजीव रस्तोगी, विकास शर्मा, अरुण गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment