मेरठ 04 जनवरी (चमकता युग) बीते 02- 03 जनवरी को मेरठ में आयोजित हुई (1st ओपन मेरठ कराटे चैंपियनशिप 2022) 'मे गोल्डन गर्ल चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के विजेता छात्र-इशिका चौधरी, परी गोला, रिया, निशु, राधिका शर्मा ने रजत पदक जीता, मंयक झा, रितिक, रितेश, सागर सैनी, आर्यन छिलर, वैभव ने कांस्य पदक जीता। विजेताओं ने कोच सेंसेई रजत राठी के नेतृत्व में इन पदको पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर गोल्डन गर्ल चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने छात्रों को बधाई दी तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
No comments:
Post a Comment