CY न्यूज़

Monday, 31 January 2022

थाना कंकरखेडा पुलिस द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर अभियुक्त की पहचान कर एक अभियुक्त को तमन्चे व एक जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार।

मेरठ 30 जनवरी (CY न्यूज) वायरल वीडियो में तमन्चे के साथ दिखाई दे रहे अभियुक्त की पहचान कर दिनांक 30/01/2022 को थाना कंकरखेडा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एल.आई.सी चौराहा से अभियुक्त सुनील शाक्य पुत्र रामसिंह निवासी म.न.185/2 मौ.न्यू नन्दपुरी थाना कंकरखेडा जिला मेरठ उम्र 26 वर्ष को एक अदद तमन्चा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना कंकरखेडा पर मु.अ.सं 55/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुनील शाक्य उपरोक्त पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार किया गया अभियुक्तः

सुनील शाक्य पुत्र रामसिंह निवासी म.न.185/2 मौ.न्यू नन्दपुरी थाना कंकरखेडा जिला मेरठ उम्र 26 वर्ष ।

बरामदगी का विवरणः

एक अदद तमन्चा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।

अभियुक्त सुनील शाक्य उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः

मु.अ.स.55/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ।

No comments:

Post a Comment