औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 27 फरवरी (CY न्यूज) सर्व समाज सेवा समिति द्वारा जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 27 मार्च को लहरापुर कस्बा में किया जाएगा। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष विकास जादौन ने दी। उन्होंने बताया है कि बच्चों के बौद्धिक भाषायी ज्ञान हेतु इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। समिति उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय व प्रवक्ता जितेंद्र चौहान ने बताया है कि ये परीक्षा उन बच्चों के लिए एक अवसर लेकर आई है। जो बच्चे अपने दम पर कुछ कर दिखाना चाहते हैं। अपने समाज और देश की सेवा करना चाहते हैं। नॉलेज पावर इस बात को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों को भाग लेने की अपील की है। इस मौके पर राहुल चौहान, अंशिका बाजपेई, अंजलि निषाद, शिवानी त्रिवेदी, अंकुश कश्यप, भुवन जादौन, उत्तम राजावत, ब्रजरूप कुशवाहा, विपिन दुबे, अंकित दिवाकर आदि सदस्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment