मेरठ 13 फरवरी (CY न्यूज) राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ की बहनों द्वारा सूरजकुंड पार्क पर वृक्षारोपण किया गया। जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि हर साल 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू की जयंती जो कि राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाई जाती है। हर साल वृक्षारोपण करते हैं महिलाओं के अधिकार और मताधिकार के लिए अपनी आवाज उठाने वाली सरोजिनी नायडू जैसी वीरांगनाओं को अपना आदर्श मानती हैं। जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ महानगर अध्यक्ष सोनल बिश्नोई उनके पदाधिकारी अनीता गुप्ता, उमा गुप्ता, अंकिता गुप्ता, खुशी वार्ष्णेय, सारिका बिश्नोई, अनु अग्रवाल, सपना, पायल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment