मेरठ 14 फरवरी (CY न्यूज) कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सरधना के बहादुरपुर गांव निवासी जशवीर 43 वर्षीय गाड़ी चलाने का कार्य करता था। सोमवार को वह किसी कार्य से कंकड़ खेड़ा बाईपास पर गया था यहां जिटौली पुल के पास रेल की चपेट मे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजन में कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment